Rajasthan CM Bhajanlal Sharma found corona positive: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी सीएम ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट के जरिए दी।
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था, जिसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने बताया कि वे सेल्फ आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।
‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में आयोजित शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। हमारी मातृशक्ति आज पूरी दुनिया में अपने सामर्थ्य का परचम लहरा रही है। पीएम मोदी के ओजस्वी संबोधन में नारीशक्ति की उपलब्धियों का उल्लेख देश और समाज को एक नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें: फर्जी पेपर देने वाला और ब्लूटूथ…Rajasthan पेपर लीक के मास्टरमाइंड ने बताए 50 ‘मुन्नाभाई’ SI कैसे बनाए?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सीएम ने किया बड़ा ऐलान
सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को प्रदेश के सभी संरक्षित या संचालित स्मारकों, संग्रहालयों, कला दीर्घाओं और पुरास्थलों पर प्रवेश निशुल्क रहेगा। यह प्रदेश की मातृशक्ति के लिए विशेष उपहार है।
‘परिवार किसी नाम से नहीं होते’
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पीएम मोदी के परिवार पर दिए बयान के बाद कहा कि परिवार किसी नाम से नहीं होते। जहां रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं, वहां 140 करोड़ लोग भी परिवार बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, बालकनाथ समेत 6 मंत्री ले सकते हैं शपथ
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines