राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Corona Positive: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे कार्यक्रमों वर्चुअल रूप से शामिल होना जारी रखेंगे।

Bhajanlal Sharma | Rajasthan CM | Threat Call

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma found corona positive: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी सीएम ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट के जरिए दी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था, जिसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएम ने बताया कि वे सेल्फ आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों के परामर्श का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।

विज्ञापन

‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में आयोजित शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता। हमारी मातृशक्ति आज पूरी दुनिया में अपने सामर्थ्य का परचम लहरा रही है। पीएम मोदी के ओजस्वी संबोधन में नारीशक्ति की उपलब्धियों का उल्लेख देश और समाज को एक नई प्रेरणा प्रदान करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सीएम ने किया बड़ा ऐलान

सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को प्रदेश के सभी संरक्षित या संचालित स्मारकों, संग्रहालयों, कला दीर्घाओं और पुरास्थलों पर प्रवेश निशुल्क रहेगा। यह प्रदेश की मातृशक्ति के लिए विशेष उपहार है।

विज्ञापन

‘परिवार किसी नाम से नहीं होते’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पीएम मोदी के परिवार पर दिए बयान के बाद कहा कि परिवार किसी नाम से नहीं होते। जहां रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं, वहां 140 करोड़ लोग भी परिवार बन जाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ