Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma received death threats: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बुधवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह धमकी जयपुर सेंट्रल जेल से दी गई है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।
कैदी ने कंट्रोल रूम में फोन कर दी धमकी
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स के लोकेशन को पुलिस ने जब ट्रेस किया तो यह लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल की निकली। जेल में बंद एक कैदी ने कंट्रोल रूम में फोन कर सीएम को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जेलर और डिप्टी जेलर को किया गया सस्पेंड
जयपुर सेंट्रल जेल से फोन आने के चलते जेलर और डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर जेल में मोबाइल फोन और सिम कार्ड कैसे पहुंचा। इस मामले में लाल कोठी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं जोगेश्वर गर्ग, जिन्हें राजस्थान विधानसभा में बनाया गया मुख्य सचेतक
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली 115 सीटें
बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंकाते हुए भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस को 69 सीटों से संतोष करना पड़ा। राजस्थान में इस बार भी हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज बरकरार रहा। राज्य में चुनाव से पहले कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। राज्य में कुल 199 सीटों पर चुनाव हुआ था। भाजपा ने इस चुनाव में अपने कई सांसदों को भी उतार दिया था।
यह भी पढ़ें: कौन हैं टीकाराम जूली? जिन्हें राजस्थान कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने की हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
10 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines