Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भरतपुर के घाटमीका गांव पहुंचकर जुनैद-नासिर के परिवारों से मुलाकात की। फरवरी में जुनैद और नासिर की हरियाणा में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। सीएम गहलोत ने आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं।
जुनैद और नासिर के परिवार को मिलेगी इतनी मदद
सीएम गहलोत ने नासिर की पत्नी और गोद ली गई बच्ची को एक-एक लाख रुपए कैश और 4-4 लाख की एफडी देने का ऐलान किया है। वहीं जुनैद की पत्नी और 6 बच्चों को भी एक-एक लाख रुपए और 4-4 लाख की एफडी दी जाएगी।
गहलोत ने मंत्री जाहिद को सौंपी जिम्मेदारी
घाटमीका गांव में सीएम गहलोत करीब दो घंटे रहे। उन्होंने दोनों परिवारों से मुलाकात की। बताया कि जुनैद-नासिर के बच्चों को छात्रावास, आवासीय स्कूल, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने मंत्री जाहिद खान को देखरेख करने की जिम्मेदारी दी है। गहलोत ने यह भी बताया कि परिवारों ने किसी तरह की कोई डिमांड नहीं की है।
और पढ़िए –G20: यूक्रेन से जंग के बाद पहली बार मिले रूस-अमेरिका के विदेश मंत्री, चीन पर दिया बड़ा बयान
ओवैसी ने गहलोत को था घेरा
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीड़ित परिवारों से घटना के बाद मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान सीएम पर हमला करते हुए कहा था कि अगर जुनैद और नासिर मुसलमान नहीं होते तो अब तक अशोक गहलोत वहां पहुंच गए होते। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि भिवानी घटना के समय कांग्रेस अलवर में एक शाही शादी में व्यस्त थी।
यह है भिवानी हत्याकांड
राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नसीर (25) और जुनैद उर्फ जूना (35) का 14 फरवरी को अपहरण हो गया था। इसकी अगली सुबह 15 फरवरी को दोनों के कंकाल एक जली बोलेरो में हरियाणा के भिवानी से बरामद हुए थे।
जांच में सामने आया है कि दोनों को पहले जींद की गौशाला में ले जाया गया। जहां दोनाें के साथ पहले जमकर मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें लोहारू में किसी सुनसान जगह पर ले जाकर बोलेरो सहित जिंदा जला दिया गया था। भरतपुर पुलिस ने अब तक इस मामले में एक आरोपी रिंकु सैनी को गिरफ्तार किया है जबकि 8 अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।
यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में खिला कमल, दिल्ली में जश्न: पीएम मोदी बोले- अब नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर न ही दिल से, विपक्ष को घेरा
संबंधित खबरें
जयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
10 mins agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines