Coronavirus India: कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। 24 घंटे के भीतर देश में कोरोना के 3,038 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण की वजह से 7 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक दो मौतें पंजाब में हुई। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं।
अशोक गहलोत ने संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
और पढ़िए – Rajasthan Govt: राजस्थान में बनेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज, गहलोत सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1643203503496757250?s=20
इन राज्यों में संक्रमितों की गई जान
कोरोना से पंजाब में 2 मौतें, उत्तराखंड में 1, महाराष्ट्र में 1, जम्मू में 1 और दिल्ली में 2 मौतें दर्ज की गईं हैं। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 3641 नए केस सामने आए थे जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।
https://twitter.com/PTI_News/status/1643214090721017858?s=20
देश में फिर डराने लगा है कोरोना
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (4 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को 2069 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या उछलकर 21,000 के पार पहुंच गई है। आज देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 21,179 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 960 की तेजी दर्ज की गई है।
और पढ़िए – Right To Health Bill: राजस्थान में डाॅक्टराें की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ इन बिंदुओं पर बनी सहमति
गौरतलब है कि देश में पिछले एक महीने में एक्टिव केस में साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 686 थी, जो सोमवार को बढ़कर 21 हजार 179 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20 हजार 601 थे।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 21 हजार 179
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 29 हजार 284
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 77 हजार 204
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 899
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines