वन स्टेट वन इलेक्शन को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानें राजस्थान सरकार के बड़े फैसले

राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में वन स्टेट वन इलेक्शन को मंजूरी मिल गई. अब इसी तर्ज पर निकाय और पंचायत चुनाव कराने का बड़ा फैसला लिया गया है. इन चुनावों में OBC आरक्षण लागू रहेगा और ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी.

Rajasthan: Deputy Chief Minister Prem Chand Bairwa
विज्ञापन

राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की तर्ज पर निकाय और पंचायत चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार ने इन सभी चुनावों को इसी वर्ष नवंबर तक पूरा करवाने की समय-सीमा तय की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद और राज्य कैबिनेट की बैठक में कई जनहितकारी और नीतिगत प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई. राज्य सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग की रिपोर्ट मिल चुकी है।

कैबिनेट ने फैसला किया है कि इस बार होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों में आयोग की सिफारिशों के तहत ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में 125 दिन की रोजगार गारंटी को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए जल्द ही नई फॉरेस्ट पॉलिसी लाई जाएगी। ‘मिशन हरियाला राजस्थान’ अभियान के तहत अब तक प्रदेश में 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने दी फैसलों की जानकारी

कैबिनेट बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की तर्ज पर कराने के लिए गंभीरता से मंथन किया और इससे जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इस कदम का मुख्य उद्देश्य बार-बार होने वाले चुनावों के कारण विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को रोकना और प्रशासनिक खर्चों में कटौती करना है.

किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर

बैठक में केवल चुनावी सुधारों पर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से दो नई नीतियों को भी अपनी स्वीकृति दी है. इन नीतियों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के समावेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने की रूपरेखा तैयार की गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ