कांग्रेस ने जारी किया सांसदों के लिए व्हिप, संसद में रहने को कहा; जानें- क्या है 3 दिन का प्लान

कांग्रेस का यह व्हिप ऐसे मौके पर जारी हुआ है, जब चर्चा है कि अगले सप्ताह संसद में ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को पेश किया जा सकता है.

LOk Sabha
विज्ञापन

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा और लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी करते हुए 10, 11 और 12 अगस्त को संसद में मौजूद रहने के लिए कहा है. व्हिप जारी करते हुए कांग्रेस ने अपने सांसदों से कहा है कि बहुत ही अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इसके साथ ही कांग्रेस ने ‘इंडिया गठबंधन’ में अपने साथी दलों से भी कहा है कि उनके भी सभी सांसद उन तीन दिन संसद में मौजूद रहें.

कांग्रेस का यह व्हिप ऐसे मौके पर जारी हुआ है, जब चर्चा है कि अगले सप्ताह संसद में ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को पेश किया जा सकता है. इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि सरकार की ओर से परिसीमन बिल को भी संसद में लाया जा सकता है.

विज्ञापन

कांग्रेस ने व्हिप में क्या कहा?

राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने अपने ‘थ्री-लाइन व्हिप’ में कहा, ‘सोमवार, मंगलवार और बुधवार को राज्यसभा में चर्चा के लिए बहुत जरूरी मुद्दे उठाए जाएंगे.’

साथ ही कहा, ‘राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सुबह 11:00 बजे से सदन के स्थगित होने तक सदन में जरूर मौजूद रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें. ये बेहद जरूरी है.’

विज्ञापन

लोकसभा में भी कांग्रेस के चीफ व्हिप के. सुरेश ने पार्टी सांसदों के लिए ऐसा ही व्हिप जारी किया है.

विज्ञापन

सरकार की क्या है प्लानिंग?

वहीं, दूसरी ओर अगले हफ्ते के संभावित सरकारी कामकाज का जिक्र करते हुए, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने FCRA बिल और महिला आरक्षण व परिसीमन लागू करने वाले संविधान संशोधन बिल का कोई जिक्र नहीं किया. FCRA बिल के लिए साधारण बहुमत की जरूरत होती है, लेकिन संविधान संशोधन बिल के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है. सरकार का मानना ​​है कि अगर संविधान संशोधन बिल इस सत्र में नहीं लाया जाता है, तो इसे अगले सत्र में लाया जा सकता है और तब भी 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए इसे लागू करने का समय होगा.

क्या है कांग्रेस का इन बिलों पर स्टैंड

संसद के मानसून सत्र में लगातार विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है. पहले कांग्रेस ने छात्र आंदोलन को लेकर संसद में हंगामा किया. छात्र आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने छात्रों पर दिल्ली पुलिस की ओर से की गई लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए संसद में सवाल उठाया कि छात्रों पर बर्बरता के साथ लाठियां बरसाने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के किसने ऑर्डर दिया.

विज्ञापन

इसके साथ ही कांग्रेस परिसीमन बिल का विरोध कर रही है. पिछली बार जब सरकार ने इस बिल को संसद में पेश किया था, तब भी यह बिल गिर गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी सरकार यह बिल संसद में पेश करना चाहती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ