---विज्ञापन---

Rajasthan By Election: चूरू के सरदारशहर के लिए उपचुनाव की घोषणा, 5 दिसंबर को मतदान, 8 को रिजल्ट

Rajasthan By Election: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों की तारीख की घोषणा की है। इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव भी अगले महीने होंगे। ईसीआई के अनुसार 5 दिसंबर को मतदान होंगे तो 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इसके अलावा जिन इलाकों में चुनाव हैं, […]

---विज्ञापन---

Rajasthan By Election: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों की तारीख की घोषणा की है। इन राज्यों में होने वाले उपचुनाव भी अगले महीने होंगे। ईसीआई के अनुसार 5 दिसंबर को मतदान होंगे तो 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इसके अलावा जिन इलाकों में चुनाव हैं, वहां पर आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

बता दें कि राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन होने पर उपचुनाव कराया जा रहा है। चुरू लोकसभा में आने वाली यह विधानसभा सीट शेखावटी इलाके में पड़ती है। इस सीट पर होने वाला उपचुनाव राजस्थान की राजनीति में काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी-कांग्रेस के लिए यह सीट ऐसे समय में काफी महत्वपूर्वण मानी जा रही है।

---विज्ञापन---

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह सात बार विधायक रहे।

---विज्ञापन---

राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली है जबकि बाकी सीट अन्य दलों के पास हैं। राज्य में अगले साल यानी 2023 के आखिर में नया विधानसभा चुनाव होना है।

वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें, इससे पहले हुए विधानसनभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की धरियावद व वल्लभनगर, दोनों सीटें जीती थी। कांग्रेस ने उपचुनाव में एक सीट पर अपना कब्जा कायम रखा था तो एक सीट उसने भाजपा से छीनी थी।

First published on: Nov 05, 2022 12:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola