Rajasthan Crime: राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस को एक 14 साल की किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस को उसकी हालत देख अनहोनी की आशंका हो गई थी। किशोरी जब होश में आई तो रुला देने वाली सच्चाई बयां की। किशोरी ने बताया कि पिता ने उसे शादी के नाम पर 8 लाख रुपये में बेच दिया था। आरोपियों ने उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया। वह 6 महीने तक दरिंदगी सहती रही। एक दिन मौका मिलने पर भाग गई। रास्ते में जो लोग मिले, उन्होंने मदद के नाम पर उससे रेप किया।
यह भी पढ़ें:रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप, फिर 14 लाख में बेचा; विधवा महिला से हैवानियत की रुला देने वाली कहानी
सदर थाना पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह 6 महीने से अलग-अलग इलाकों में भटक रही थी। किसी ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस ने बताया कि लड़की को बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया है। बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसलिंग की है। जिसके बाद लेटर लिख पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने जब लड़की को बेहोशी की हालत में पाया था तो उसके कपड़े फटे हुए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने होश में आने पर काउंसलिंग करवाई। लड़की ने बाल कल्याण समिति के आगे जो सच्चाई बयां की, जानने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए। पीड़िता बूंदी जिले के एक गांव की निवासी है। उसका पिता शराब पीने का आदी है। जिसने उसका 8 लाख रुपये में कुछ लोगों से सौदा किया था।
गांव से लेकर शहर तक मिले कई ‘दरिंदे’
आरोपी उसे अपने साथ ले गए। जहां कई बार रेप किया गया। वह रात के समय आरोपियों के चंगुल से भाग गई। दूसरे गांव में पहुंची। वहां मदद के नाम पर कई लोगों ने उससे रेप किया। बाद में कई गांवों से छिपते हुए शहर आ गई। यहां भी मदद के नाम पर कई लोगों ने दरिंदगी की। जिसके बाद सदर थाने के पास फुटपाथ पर एक आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस को वह बेहोशी की हालत में मिली। Rajasthan पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति के पास है।
यह भी पढ़ें:रेप, सुसाइड, मर्डर या कुछ और…2 सहेलियों की एक साथ मौत, पेड़ पर लाशें लटकी देख उठे सवाल
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
10 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines