रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर किया गैंगरेप, फिर 14 लाख में बेचा; विधवा महिला से हैवानियत की रुला देने वाली कहानी

Brutality in Alwar: महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थम नहीं रहे हैं। एक महिला के साथ फिर हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ उसके रिश्तेदारों ने ही दरिंदगी को अंजाम दिया। पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

misdeed

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अलवर जिले में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। रिश्तेदारों ने महिला को 4 महीने तक बंधक बनाया। उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों का इतने से मन नहीं भरा। उन्होंने महिला को 14 लाख रुपये में बेच दिया। वहां भी महिला के ऊपर जुल्म ढहाए गए। पीड़िता किसी तरह बचकर भागी और राजगढ़ थाने आकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 3 आरोपियों के खिलाफ डीएसपी मनीषा मीणा ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को राजगढ़ थाना इलाके की महिला ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसका 12 साल का बच्चा है। 10 साल पहले पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। अगस्त 2023 में उसको रिश्ते में जीजा लगने वाला शख्स अपने साथ झांसा देकर ले गया था। आरोपी ने उसे बंधक बना लिया। उसे घर से निकलने और किसी से बात करने पर भी पाबंदी लगा दी। इसके बाद जीजा और उसका भाई पीड़िता से गैंगरेप करने लगे। ये सिलसिला लगभग 4 महीने चला।

बुआ के घर हरियाणा में हुई सौदेबाजी

इसके बाद दोनों ने उसे एक कार में बैठाया और जबरदस्ती हरियाणा में उसकी बुआ के घर ले गए। यहां किसी के साथ उसका 14 लाख रुपये में सौदा कर दिया। जिसके बाद सौदा करने वाले लोग अपने साथ ले गए। वहां भी उसे बंधक बना दिया गया। कई लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भागी और राजगढ़ पुलिस के पास पहुंची। राजस्थान पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

जिले के रामगढ़ थाना इलाके में कुछ दिन पहले 21 साल की युवती से भी गैंगरेप किया गया था। गैंगरेप के बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था। पीड़िता ने आरोपी साहिल और यासिफ के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था। आरोपी यासिफ ने महिला को शादी का झांसा दिया था। गैंगरेप का वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ