हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तिरंगा यात्रा में बीजेपी विधायक की फिसली जुबान, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को धूल चला दी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाक के आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया। इस बीच राजस्थान बीजेपी के विधायक की जुबान फिसल गई।

विज्ञापन
राजस्थान के बीजेपी विधायक हमीर सिंह।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसे लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं बीजेपी नेता विवादित बयान दे रहे हैं। इस बीच तिरंगा यात्रा में एक और भाजपा नेता की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही भाजपा नेताओं की बयानबाजी को लेकर नसीहत दी। इसके कुछ घंटे बाद ही राजस्थान के बीजेपी विधायक हमीर सिंह का वीडियो सामने आया है। सिवाना में तिरंगा यात्रा निकली थी, जहां विधायक की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर क्यों करना पड़ा? प्रधानमंत्री ने माताओं का सिंदूर उखाड़ दिया, इसलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया।

यह भी पढ़ें : ‘जिनका सिंदूर छीना, उनमें वीरता का भाव नहीं…’, एक और BJP सांसद की टिप्पणी पर बवाल

विज्ञापन

पीएम मोदी की नसीहत के बाद भी मान रहे नेता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनडीए के सीएम और डिप्टी सीएम की बैठक में कहा कि वाणी पर संयम रखें, अनावश्यक बयानबाजी से बचें। नेता कहीं भी कुछ भी बोलने से परहेज करें। प्रधानमंत्री मोदी की नसीहत के बाद भी नेता नहीं मान रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान दे रहे हैं तो कुछ की जुबान फिसल जा रही है।

बीजेपी के इन नेताओं ने भी दिया विवादित बयान

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को जमकर फटकार लगाई। पहलगाम हमले को लेकर हरियाणा भाजपा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि अगर हाथ जोड़कर खड़े होने के बजाए महिलाएं मुकाबला करतीं तो कम लोग मरते।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बीजेपी मंत्री विजय शाह ने वीडियो जारी कर फिर दी सफाई, कर्नल सोफिया से तीसरी बार मांगी माफी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola