बीजेपी मंत्री विजय शाह ने वीडियो जारी कर फिर दी सफाई, कर्नल सोफिया से तीसरी बार मांगी माफी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी के बाद से घिरे हुए हैं। इस दौरान मंत्री दो बार कर्नल सोफिया से माफी मांग चुके हैं।

BJP Minister Vijay Shah Controversy

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया से फिर माफी मांगी

विज्ञापन

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी के बाद से घिरे हुए हैं। इस दौरान मंत्री दो बार कर्नल सोफिया से माफी मांग चुके हैं। एक बार फिर विजय शाह ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर इस मामले में सफाई दी है। मंत्री विजय शाह ने अपने बयान को भाषायी भूल करार दिया है।

तीसरी बार मांगी माफी

उन्होंने अपने एक्स हैंडल से वीडियो जारी करते हुए लिखा- जयहिन्द, पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलति हूं, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है। मेरे द्वारा कहे गये शब्दों से समुदाय, धर्म, देशवासियों को दुख पहुंचा है, यह मेरी भाषायी भूल थी। वहीं इससे पहले भी विजय शाह दो बार माफी मांग चुके हैं।

विज्ञापन

पहले भी 2 बार मांग चुके हैं माफी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंत्री विजय शाह ने एक सभा के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोफिया कुरैशी पर इस टिप्पणी के बाद मंत्री विजय शाह विवादों में घिर गए। उन पर हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बीच मंत्री विजय शाह 2 बार कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांग चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ