BJP में आने वाले पार्षदों को पिलाया गौमूत्र, विधायक ने महापौर कार्यालय पर छिड़का गंगाजल

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पार्षदों को गौमूत्र और गंगाजल पिलाकर शुद्धिकरण किया।

BJP MLA BalMukund Acharya

BJP MLA BalMukund Acharya

BJP MLA BalMukund Acharya: जयपुर के हेरिटेज नगर निगम में गुरुवार को हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चार के साथ पार्षद कुसुम यादव ने मेयर की कुर्सी संभाल ली। वहीं इस अवसर पर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पूरे महापौर कार्यालय में गंगाजल छिड़ककर उसकी शुद्धि की। इसके अलावा बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस पार्षदों पर भी गंगाजल छिड़ककर शुद्धि की। इस दौरान उन्हें पीने के लिए गोमूत्र दिया गया। इससे पहले जयपुर हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर थीं। जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद भजनलाल सरकार ने उनको बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि आज गंगाजल से शुद्ध किया है। इनकी अशुद्धता को निकाला गया है। वैदिक मंत्र से पूजा करके नवमी तिथि के अवसर पर कुसुम यादव कुर्सी पर विराजमान हुई हैं। नगर निगम में शुद्ध वातावरण और पवित्रता रहेगी। इससे हेरिटेज का पूरा विकास होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस पार्षदों को भी गोमूत्र और गंगाजल पिलाया गया है। वैदिक मंत्रों का उच्चारण उनके कानों में किया गया है।

विज्ञापन

अब वे पूरी तरह सनातनी

बीजेपी विधायक ने कहा कि अब वे पूरी तरह सनातनी हो चुके हैं। वे इस शहर को सुंदर बनाने के लिए साथ हैं। यहां अधिकारियों की भी शुद्धि की गई है। उनकी मजबूरी थी कि उनसे इस प्रकार का काम करवाया जा रहा था। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि अब अधिकारी भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए हैं। जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक जो अपराध किए हैं उससे मुक्त कराने के लिए सनातन धर्म में गंगाजल और गोमूत्र पिलाया जाता है।

विज्ञापन

बीजेपी को इसकी जरूरत ज्यादा

उधर इस मामले में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि गंगाजल की जरूरत पूरे हिंदूस्तान में सभी को है, लेकिन गंगाजल से बीजेपी पहले खुद को तो पवित्र कर ले। पहले गंगाजल और गौमूत्र की जरूरत बीजेपी वालों को ज्यादा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ