पत्नी को गर्भवती कर 15 लाख ले भागा रशीद, रवि बन रचाई थी शादी

UP Crime News: यूपी के रामपुर के रहने वाले रशीद ने रवि बन बेंगुलरु की वर्षा से शादी रचा ली है। इसके बाद जब महिला 5 महीने की गर्भवती हो गई तो रशीद ने उससे 15 लाख रुपये लिए और फरार हो गया।

Rampur Love Jihad Case

Rampur Love Jihad Case

Rampur Love Jihad Case: यूपी के रामपुर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले रशीद ने खुद को रवि बता पहले एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ शादी रचा ली। बाद में उसके साथ बेंगलुरु चला गया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं युवक पत्नी के गर्भवती होने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

वर्षा नामक युवती कर्नाटक के बेंगलुरु में सैलून चलाती है। इस दौरान उसकी सोशल मीडिया पर यूपी के रामपुर के रहने वाले रशीद से दोस्ती हो गई। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए नजदीकियां बढ़ने लगी। इस दौरान रशीद स्वयं को वर्षा के सामने रवि के तौर पर पेश करता रहा । इसके बाद में उसने वर्षा को मिलने के लिए रामपुर बुलाया। वर्षा रामपुर आई इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

विज्ञापन

5 महीने की गर्भवती है पीड़िता

कुछ समय बाद दोनों की मुलाकात प्रेम प्रसंग में बदल गई। इसके बाद रशीद ने वर्षा की मुलाकात अपने माता-पिता से करवाई। वर्षा, रशीद के माता-पिता से मिलकर वापस बेंगलुरु लौट आई। कुछ समय बाद रामपुर के एक मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। शादी के बाद रशीद भी वर्षा के साथ बेंगलुरु चला गया।

15 लाख लेकर हुआ फरार

शादी के कुछ समय बाद वर्षा को पता चला कि उसके पति का नाम रवि नहीं बल्कि रशीद है तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। इसके बाद जब उसने यह बात रशीद को बताई तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान रशीद ने वर्षा से 15 लाख रुपये ले लिए और बेंगलुरु से फरार हो गया।

विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने की शिकायत

मामले में वर्षा भी कुछ दिनों बाद रशीद को तलाशती हुई रामपुर पहुंची। हालांकि जब वह नहीं मिला तो वह मजबूरी में रशीद के घर पहुंची। जहां रशीद के परिजनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता ने हिंदू संगठनों से मदद मांगी। हिंदू सगठनों ने मामले की शिकायत एसपी से की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ