---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP विधायक मुनिरत्ना पर लगे रेप के आरोप, पीड़िता बोली-विधानसभा के अंदर किया दुष्कर्म’

Karnataka BJP MLA Rape Accused: कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ एक और महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इससे पहले उन पर एक महिला दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।

---खबर नीचे जारी है---

Karnataka BJP MLA Muniratna Rape Allegation: कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडू पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि विधायक मुनिरत्ना ने विधानसभा और सरकारी कार के अंदर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विधायक मुनिरत्ना ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे हनी ट्रैप में भी फंसाया। बता दें कि वे पहले ही हिरासत में थे। अब उन्हें एसआईटी की हिरासत में लिया गया है। हालांकि बीजेपी विधायक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक सरकार ने मुनिरत्ना के खिलाफ एसआईटी जांच का आदेश दिया था। इससे पहले वे ठेकेदार को धमकी देने और उनसे गलत व्यवहार करने के आरोप में जेल में थे। इसके बाद एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि मुनिरत्ना उसे मत्यालनगर में स्थित उनके गोदाम में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

---खबर नीचे जारी है---

रेप कर बनाया वीडियो

महिला ने कहा कि मुनिरत्ना ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकाॅर्ड कर लिया। उसने धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। पीड़िता ने कहा कि मुनिरत्ना ने उसे कई बार हनी ट्रैप करने के लिए मजबूर किया। बीजेपी विधायक ने मुझे जान से मारने की धमकी देेकर हनीट्रैप का काम करवाया।

हनी ट्रैप में फंसाने का लगाया आरोप

महिला ने मुनिरत्ना के गनमैन और 6 सहयोगियों के खिलाफ भी धमकाने का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि विधायक ने उन्हें एक पूर्व पार्षद के पति को हनी ट्रैप मे फंसाने के लिए इस्तेमाल किया था। इधर कर्नाटक सरकार ने मुनिरत्ना के खिलाफ एसआईटी जांच का आदेश दिया था।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः पत्नी को गर्भवती कर 15 लाख ले भागा रशीद, रवि बन रचाई थी शादी

पहले भी मर्यादाएं हो चुकी हैं तार-तार

इससे पहले 2012 में बीजेपी सरकार के दो मंत्री लक्ष्मण सावदी और सीसी पाटिल मोबाइल में पोर्न देखते हुए कैमरे में कैद हुए थे। 2023 में भी त्रिपुरा विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधयक जादब लाल नाथ मोबाइल में पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः यूपी के हाथरस में बच्चे की बलि, स्कूल की तरक्की के लिए तांत्रिक पिता ने की वारदात

First published on: Sep 27, 2024 12:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola