Rajasthan BJP से निलंबित जावेद कुरैशी कौन? प्रदेश महामंत्री की सस्पेंशन की वजह रिवील

Rajasthan News : राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया। पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। आइए जानते है कि कौन हैं जावेद कुरैशी, क्यों हुई कार्रवाई?

Javed Qureshi

Javed Qureshi

Rajasthan News : राजस्थान बीजेपी ने जावेद कुरैशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। उन पर जयपुर में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में मारपीट करने का आरोप है। आइए जानते हैं कि कौन हैं जावेद कुरैशी, उन्हें पद मुक्त क्यों किया गया?

विज्ञापन

कौन हैं जावेद कुरैशी?

जावेद कुरैशी राजस्थान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री थे, लेकिन उन्हें आज सस्पेंड कर दिया गया। लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें यह पद मिला था। उनकी राज्य के मुस्लिमों में अच्छी पकड़ है। इससे पहले वे प्रदेश उपाध्यक्ष और जयपुर संभाग के प्रभारी रह चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई

राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने जावेद कुरैशी को निलंबित करने को लेकर एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में लिखा है कि जावेद कुरैशी, जिला सिरोही द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 27 फरवरी को हाथापाई और मारपीट की गई, जोकि पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासनहीनता में आता है। इसकी वजह से जावेद कुरैशी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री के पद से तुरंत प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

जानें क्या है विवाद की पूरी वजह?

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में बीजेपी के नव-निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने गुरुवार को शिरकत की। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, वैसे ही अल्पसंख्यक के दो नेताओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जैकी मंच पर जाने के लिए आगे बढ़े तो उन्हें जावेद कुरैशी ने रोक दिया। जैकी ने इसे अपना अपमान माना और जावेद कुरैशी से भिड़ गए। प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों नेताओं के बीच हुई मारपीट को लेकर पार्टी ने यह एक्शन लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ