Rajasthan Crime News Barmer Case: राजस्थान के बाड़मेर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां फेसबुक और व्हाट्सऐप पर शुरू हुई दोस्ती मौत की कहानी बन गई. झुंझुनू की 28 वर्षीय आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मुकेश कुमारी 400 किलोमीटर दूर अपने प्रेमी से मिलने बाड़मेर पहुंची, लेकिन वहीं उसकी जान ले ली गई. आरोपी शिक्षक मानाराम ने प्रेमिका को कार में बैठा कर लोहे की सरिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर वारदात को सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची. जानिए क्या है पूरा मामला.
मैट्रिमोनीएल विज्ञापन से हुई दोस्ती
मुकेश कुमारी की दोस्ती एक मैट्रिमोनएल विज्ञापन से शुरू हुई थी और फिर धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गई थी. इसके बाद प्रेमिका 600 किलोमीटर दूर अपनी कार चला कर प्रेमी के पास मिलने पहुंचीं थी, लेकिन प्रेमी की सच्चाई कुछ और ही निकली. टीचर मानाराम पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं. मगर उसने मुकेश को यह कहकर बुलाया था कि वह उसे अपने परिवार से मिलवाएगा और शादी की बात करेगा.
ये भी पढ़ें-‘नरेश मीणा राजस्थान की पुलिस को कब पटक देगा…’, थप्पड़बाज नेता की CM भजनलाल को खुली चुनौती
बाड़मेर में सुनसान जगह पर की हत्या
जब मुकेश को मानाराम की सच्चाई के बारे में पता चला तो दोनों के बीच पहले इस बात को लेकर लंबी बहस हुई फिर झगड़ा और उसके बाद शातिर आरोपी ने मुकेश को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. मानाराम ने अपनी कार में बैठी प्रेमिका के सिर पर लोहे की सरिया से कई बार वार किया और उसकी मौके पर ही हत्या कर दी. हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए आरोपी ने शव को कार में ही रखकर कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई.
क्या बोली बाड़मेर पुलिस?
यह मामला बाड़मेर के रीको थाना क्षेत्र की है. शिक्षक मानाराम ने लोहे के सरिये से वार कर हत्या की वारदात स्वीकार की है. आरोपी से गहन पूछताछ करने के बाद उसने सच्चाई कबूली. पुलिस सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड, एफएसएल, मोब टीम के साथ मौके पर पहुंची, आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए गए. पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि महिला आरोपी शख्स पर शादी का दबाव बना रही थी, जिस वजह से उसने हत्या की थी.
बीवी से अनबन से परेशान था मानाराम
पुलिस जांच में पता लगा कि मानाराम पहले से शादीशुदा है और बीवी से उसकी अनबन थी, जिस वजह से घर में तनाव रहता था. साल 2008 में मानाराम की शादी हुई थी उसके 16 साल और 14 साल के दो बच्चे भी हैं लेकिन पत्नी से अनबन के चलते साल 2012 से दोनों अलग रह रहे थे. इस बीच मानाराम ने एक अखबार में तलाकशुदा महिला से विवाह वाला एक विज्ञापन देखा, जिसके बाद फेसबुक पर दोनों की मुलाकात हुई.
ऑनलाइन बातचीत करते-करते मुकेश कुमारी से मानाराम की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई. इसके बाद दोनों कभी झुंझुनू तो कभी बाड़मेर में नियमित रूप से मिलने भी लगे, लेकिन इस मोहब्बत का अंजाम प्यार नहीं था.
ये भी पढ़ें-अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला, पुरी के शमशान से वापिस लौटी घर
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines