अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हुई महिला, पुरी के शमशान से वापिस लौटी घर

Woman Found Live Before Cremation: ओडिशा के गंजाम जिले में 86 महिला की महिला को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसे पुरी के शमशान घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. वहां एक ऐसा चमत्कार हुआ कि महिला खुद ब खुद अपनी अर्थी से उठ खड़ी हुई. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है.

source-news24

Woman Found Live Before Cremation: क्या कभी आपने किसी को अपनी अर्थी से जिंदा खड़े होते देखा है? अगर नहीं तो एकबार इस खबर को जरूर पढ़ लें. ओडिशा के गंजम जिले में 86 साल की वृद्ध महिला को अस्पताल वालों ने मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद उसके परिजन उसका अंतिम संस्कार करने पुरी शमशान घाट जा रहे थे. मगर चिता को जलाने से क्षण भर पहले ही महिला जीवित हो उठी. इस अजीबोगरीब मामले ने सबको चौंका दिया है.

विज्ञापन

बीमार थी महिला

यह ओडिशा में गंजम जिले में रहती है. इसकी उम्र 86 साल बताई जा रही है. वह उम्र के चलते पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी. इसके बाद इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया था. पी.लक्ष्मी नामक यह महिला इलाज करवा रही थी, जिस दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया था. उसके अंतिम संस्कार के लिए उसे पुरी के स्वर्गद्वार ले जाया गया था, मगर उससे पहले ही वह जिंदा हो गई.

विज्ञापन

चिता में हलचल अचानक दिखी

महिला के शव को परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए तैयार कर दिया था. रिश्तेदारों ने दाह संस्कार की विधियों को पूरा कर लिया था और मुखाग्नि देने ही वाले थे कि अचानक उन्हें चिता पर कुछ हलचल महसूस हुई. वहां मौजूद लोगों में भी थोड़ा डर बैठ गया कि ये अचानक कैसी हलचल हो रही है.

विज्ञापन

जब उन्होंने करीब से देखा तो महिला सांसे ले रही थी. अंतिम संस्कार को बिना समय गवाएं टाल दिया गया और लक्ष्मी को दोबारा अस्पताल ले जाया गया. पुरी के मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद डॉक्टरों ने एकबार फिर उसके जिंदा होने की पुष्टि कर दी और इलाज शुरू कर दिया.

क्लिनिकल डेथ का मामला

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो कई अस्पताल की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि अगर चिता को कुछ मिनट पहले ही अग्नि दे दी जाती, तो अकल्पनीय हादसा हो सकता था. स्थानीय लोग इसे ‘ईश्वर की कृपा’ बता रहे हैं और महिला को दूसरी जिंदगी मिलने की चर्चा हर जगह हो रही है. डॉक्टरों का कहना है कि यह शायद क्लिनिकल डेथ का मामला हो सकता है, जिसमें सांस और धड़कन बहुत धीमी हो जाती है. फिलहाल महिला का इलाज जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ