'बीच में डिस्टर्ब मत कर नहीं तो मेरा जूता बात करेगा', राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस MLA का आपत्तिजनक बयान

Rajasthan Assembly : राजस्थान विधानसभा में गतिरोध खत्म होने के एक दिन बाद फिर से कांग्रेस के विधायक ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, उनके इस बयान पर किसी ने आपत्ति नहीं की।

Ganesh Ghogra

Congress MLA Ganesh Ghogra

विज्ञापन

Rajasthan Assembly : राजस्थान विधानसभा में अभी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म हुआ था कि इस बीच कांग्रेस के विधायक ने सदन में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने भाजपा के विधायक को जूता मारने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीच में डिस्टर्ब मत कर नहीं तो मेरा जूता बात करेगा।

राजस्थान विधानसभा में गतिरोध खत्म होने के एक दिन बाद फिर से बदजुबानी का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने जनजाति और सामाजिक न्याय की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान टोकने पर सत्ता पक्ष के विधायक से कहा कि ओए बात मत कर, नहीं तो मेरा जूता बात करेगा। बीच में डिस्टर्ब मत कर। हालांकि, सभापति समेत किसी विधायक ने गणेश घोघरा के बयान पर आपत्ति नहीं जताई।

विज्ञापन

सभापति ने पक्षपात के आरोप पर टोका

कांग्रेस एमएलए घोघरा ने आगे कहा कि सभापतिजी, मुझे डिस्टर्ब कर रहे हैं ये। मुझे आपका संरक्षण चाहिए। आप भी पक्षपात न करें। सभापति ने पक्षपात का आरोप लगाने पर टोका और कहा कि आपको ऐसा कहने का अधिकार नहीं है। सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि आपको आसन पर इस तरह के आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। मैंने उन्हें बोलने की अनुमति थोड़े दी है, आप बोलिए।

एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष ने मांगी थी माफी

सदन में गतिरोध खत्म करने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा आसान तक जाने और आचरण को लेकर माफी मांगी थी। इसके बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायकों का निलंबन आदेश वापस ले लिया और विधानसभा का गतिरोध समाप्त हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ