Alwar Misdeed Case: एक तरफ देश में कोलकाता और बदलापुर कांड के बाद विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। दूसरी तरफ लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं। अब राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। 13 साल की लड़की रामगढ़ इलाके की रहने वाली है। उसके साथ 23 अगस्त को चाची ने ही अपने जानकार से रेप करवा दिया। वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह डर गई थी। जिसने किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें:रेप, सुसाइड, मर्डर या कुछ और…2 सहेलियों की एक साथ मौत, पेड़ पर लाशें लटकी देख उठे सवाल
3 दिन बाद 26 अगस्त को उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसके साथ रेप होने की पुष्टि की तो परिजनों के पैरों तले जमीन निकल गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी बात बताई। नौगावां थाना पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कमरे में आरोपी ने किया रेप, बना लिया वीडियो
पुलिस ने बताया कि वारदात के दिन लड़की के माता-पिता खेत में गए थे। पास रहने वाली एक महिला ने लड़की को अपने घर बुलाया था। महिला रिश्ते में उसकी चाची लगती है। उसने प्रसाद के तौर पर खाने के लिए लड़की को एक लड्डू दिया। जिसे खाकर लड़की बेहोश हो गई, क्योंकि लड्डू में नशीली दवा मिलाई गई थी। इसके बाद आरोपी महिला उसे दूसरे कमरे में ले गई। वहां महिला की मौसी सास का बेटा मौजूद था। जिसके बाद चाची ने दरवाजा बंद कर दिया और बाहर पहरा देने लगी। आरोपी ने उससे रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद उसको जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। राजस्थान पुलिस आरोपी और महिला की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को अरेस्ट कर लेंगे।
यह भी पढे़ें:कार का AC बना ‘कातिल’…2 लाशें मिलीं; देहरादून पुलिस संकट में फंसी, कहीं हत्या-सुसाइड तो नहीं?
यह भी पढे़ें:कोलकाता रेप मर्डर केस में 3 नए खुलासे; एक का पीड़िता और 2 का आरोपी संजय रॉय से कनेक्शन
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines