Rajasthan 7 Seats Byelection 2024: देश के कई राज्यों में चुनावी शंखनाद हो चुका है। इस लिस्ट में एक नाम राजस्थान का भी शामिल है। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है, जिसे लेकर राज्य में सियासी संग्राम छिड़ गया है। 7 सीटों पर 84 प्रत्याशियों ने ताल ठोंका था, जिसमें से 15 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है और 69 उम्मीदवार अभी भी मैदान में हैं। सातों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में करारी टक्कर देखने को मिल रही है।
खींवसर
राजस्थान की खींवसर विधानसभा सीट को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का गढ़ कहा जाता है। RLP सांसद हनुमान हेनीवाल ने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल को खींवसर से चुनावी मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने रतन चौधरी और बीजेपी ने रेवंतराम डांगा को टिकट दिया है। ऐसे में खींवसर का त्रिकोणीय मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कम सीटों पर चुनाव लड़ना BJP की मजबूरी या स्ट्रेटेजी, समझें पूरा समीकरण
झुंझुनू
झुंझुनू सीट से कांग्रेस ने ओला परिवार की तीसरी पीढ़ी अमित ओला को टिकट दिया है, तो बीजेपी की तरफ से राजेंद्र भांबू चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी निर्दलीय चुनावी उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक चुके हैं।
देवली-उनियारा
राजस्थान की देवली-उनियारा सीट पर भी त्रिकोणीय युद्ध देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने केसी मीणा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और बीजेपी ने राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस के बागी नेता नरेश मीणा की एंट्री से देवली-उनियारा के सियासी संग्राम ने त्रिकोणीय आकार ले लिया है।
सलूंबर
राजस्थान के विधायक अमृत लाल मीणा के निधन से खाली हुई इस सीट पर भी मुकाबला त्रिकोणीय देखने को मिल रहा है। पिछले चुनाव में यहां बीजेपी की जीत हुई थी। वहीं इस बार बीजेपी ने अमृत लाल की पत्नी शांता देवी मीणा को टिकट दिया है, को कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेश कुमार कटारा को चुनावी उम्मीदवार चुनाव है। इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी (BAP) भी कांग्रेस और बीजेपी को करारी टक्कर देती नजर आ रही है।
रामगढ़ और दौसा
राजस्थान की 2 हॉट सीटों रामगढ़ और दैसा में कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने हैं। रामगढ़ से कांग्रेस ने आर्यन जुबेर खान और बीजेपी ने सुखवंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं दौसा सीट से बीजेपी ने किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा और कांग्रेस ने डीडी मीणा को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें- क्या महाराष्ट्र चुनाव में ‘बागी’ बिगाड़ेंगे सियासी गेम? महायुति-MVA के छूटे पसीने
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
14 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines