Rajasthan News: राजस्थान में भक्तों के लिए रेलमंत्री का तोहफा, रींगस से खाटूश्यामजी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी पहुंचने के लिए अब श्रद्धालुओं को जद्दोजहद नहीं करनी पडे़गी। रेलवे रींगस से खाटूश्यामजी तक नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना बना रहा है। रेलवे की ओर से करीब 16 किलोमीटर का ट्रैक बिछाने के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज घोषणा करते हुए खाटूश्यामजी तक नई रेल लाइन के लिए 40 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक के सर्वे का काम जल्द पूरा होगा। उसके बाद जमीन अधिग्रहण और ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा।
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए मेरे अनुरोध पर रींगस से खाटूश्यामजी तक माननीय रेल मंत्री जी द्वारा रेलवे लाइन का सर्वे सैंक्शन करने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं रेल मंत्री माननीय श्री @AshwiniVaishnaw जी का आभार। pic.twitter.com/skOCMe30xi
— Swami Sumedhanand (@MPSumedhanand) April 15, 2023
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था के केंद्रों की कनेक्टिविटी पर रेलवे की ओर से विशेष काम किया जा रहा है। इससे पहले गुजरात में अंबाजी के लिए भी ऐसे ही नई लाइन का काम शुरू करवाया गया है। बता दें कि अभी रेलवे की ओर से जयपुर से रींगस के तक ट्रेन का संचालन किया जाता है। रींगस खाटूश्यामजी तक 16 किलोमीटर श्रद्धालु पैदल या दूसरे सड़क मार्ग पर वाहनों से जाते है।
बता दें कि सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने 5 अप्रैल 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर रींगस से खाटूश्यामजी तक नई रेल लाइन बिछाने हेतु निवेदन किया था। इसके बाद रेल मंत्री ने 10 दिन के भीतर ही बजट सहित रेल लाइन बिछाने हेतु सर्वे कराने का आदेश दिया है। रेल मंत्री की ओर से सर्वे के आदेश जारी होने के बाद सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: