Rahul Kaswan: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दलबदल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बीजेपी सांसद राहुल कस्वां की कांग्रेस में शामिल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार वह 11 मार्च को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें चूरू लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
https://twitter.com/piyushdadwadiya/status/1766860632757092548
टिकट कटने से नाराज हैं राहुल
बता दें राहुल कस्वां चूरू लोकसभा सीट से बीजेपी के जीते हुए सांसद हैं। 2 मार्च को बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें भाजपा ने चूरू से उनकी जगह चर्चित पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को चुनाव मैदान में उतारा है। जिसके बाद से ही वह नाराज चल रहे हैं। कई बार अपनी नाराजगी वह सोशल मीडिया पर जाहिर भी कर चुके हैं। बीते दिनों एक जनसभा कर उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। लेकिन बीजेपी ने अपना निर्णय नहीं बदला। अब उन्होंने कांग्रेस में जाने का निर्णय लिया है।
लोगों का साथ ही मेरी ताकत
राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि लोगों का साथ और उनका विश्वास ही मेरी ताकत है। जानकारी के अनुसार राहुल कस्वां और उनका परिवार राजस्थान की राजनीतिक में बड़ा नाम है। उनका कांग्रेस में जाना, बीजेपी के वोट बैंक में कितना सेंध लगाता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इससे पहले राहुल कस्वां ने कहा था कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के समर्थन से जीवन में हर संकट को मात दी है। मैं अपने कर्तव्य मार्ग पर बढ़ता गया और आगे भी बढ़ता रहूंगा।
टिकट कटने के बाद से ही कांग्रेस नेता संपर्क में थे
राहुल कस्वां का बीजेपी से टिकट कटने के बाद से ही कांग्रेस नेता उनसे संपर्क में थे। 2 मार्च को बीजेपी की लिस्ट आने के बाद सबसे पहले बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने X पर पोस्ट कर लिखा कि अगर राहुल कस्वां कांग्रेस से चुनाव लड़े तो जीत 100% पक्की।’ अब इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस उन्हें चूरू में अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं ‘VIP’ मुकेश सहनी? लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन में जाने का दिया संकेत
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव की तारीख पर आया अपडेट! चुनाव आयोग ने बनाया ‘प्लान’
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines