ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पीएम मोदी पलाना स्थित सभास्थल पहुंचे, यहां उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए देशभर के 103 स्टेशनों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम ने 26 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राजस्थान के परंपरागत अभिवादन के तरीके राम-राम से की। आइये जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें-
1. पीएम मोदी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के जरिए देश के 18 से अधिक राज्यों में लाखों लोग जुड़े हुए हैं। मैं ऑनलाइन जुड़े सभी मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं। पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत का विकास देखकर हैरान है। उत्तर में चिनाब जैसे ब्रिज के बनने से लोग हैरान हैं तो पूर्व में बोगीबील ब्रिज, मुंबई में समुद्र में बना अटल सेतु और दक्षिण में पांबन ब्रिज भारत की विकास के क्षेत्र में सफलता की नई कहानी गढ़ रहा है।
2.पीएम ने कहा कि भारत ट्रेनों को आधुनिकीकरण कर रहा है। देशभर में आज 70 रूट पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। इसके साथ ही 34 हजार किमी. लंबे नए रेल ट्रैक बनाए गए हैं। इसके साथ ही हमारी सरकार देशभर के 1300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक बना रही है। इसे अमृत भारत स्टेशन नाम दिया गया है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि बॉर्डर के इलाकों में शानदार सड़कें बनाई जा रही हैं।
3.पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने सेना को खुली छूट दी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रखा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। हमने पहलगाम हमले का बदला 22 मिनट में ले लिया। हमारी सेना ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह कर दिए।
4.पीएम मोदी ने कहा कि जो हमारा सिंदूर मिटाने निकले थे, उनको हमने मिट्टी में मिला दिया। जो अपने हथियारों में घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं। पीएम ने कहा कि ये ऑपरेशन सिंदूर है, ये सिर्फ आक्रोश नहीं है।
5.पीएम ने कहा कि मोदी की रगों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लहू गर्म है। पीएम ने इस दौरान पाकिस्तान को लेकर कहा कि दुश्मन हमसे कभी भी सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता।
ये भी पढ़ेंः यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
6.प्रधानमंत्री ने कहा कि एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। हम आतंक के आकाओं और सरपरस्तों को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा।
7.पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंक को मुख्य हथियार बनाया। यह कई दशकों से चला आ रहा था। भारत में वह डर का माहौल बनाता था। लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक सीना तानकर खड़ा है।
ये भी पढ़ेंः AAP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, जितेंद्र तोमर को बनाया मध्यप्रदेश का प्रभारी
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines