Rajasthan News : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने सियासी बयानों पर लगाम लगाने वाले सचिन पायलट अब एक बार फिर एक्शन में हैं। एक दिन पहले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल नहीं होने वाले पायलट अब किसान सम्मेलन करने जा रहे हैं। वे सीधा लोगों से सम्पर्क बढ़ाने जा रहे हैं। इसके लिए पायलट समर्थक मंत्री और विधायक तैयारियों में जुट गए हैं।
और पढ़िए –Himachal News : पैदल ही PM से मिलने निकला सोलन का ये किसान, जाने पूरी खबर
प्रदेश में सभाएं करेंगे पायलट
पायलट 16 जनवरी को नागौर जिले के परतबसर में किसान सम्मेलन से शक्ति प्रदर्शन की शुरुआत कर रहे है। इसके बाद 18 जनवरी को झुंझुनूं जिले के गुढ़ा क्षेत्र में पायलट की सभा रखी गई है। इसके बाद मारवाड़ और नहरी क्षेत्र में भी पायलट की सभाओं और किसान सभाओं के कार्यक्रम बन रहे हैं। पायलट समर्थक नेताओं ने प्रदेश भर में तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के क्षेत्र में उनकी सभाएं रखी जाएगी। विधानसभा के बजट सत्र के बीच पड़ने वाली छुट्टियों में भी पायलट की सभाएं तय की जा रही हैं।
मांगें नही हुई पूरी
सचिन पायलट चुनाव से पहले फील्ड में उतरकर हाईकमान को अपना जनाधार दिखाना चाहते हैं। इसी रणनीति के तहत उनकी सभाओं के प्रोग्राम बनाए जा रहे हैं। इस प्रकार की रैलियों से पायलट विरोधी खेमे को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं।
और पढ़िए –हापुड़ः खुले बोरबेल में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF की टीम ने इस तरह से किया रेस्क्यू, देखें Video
गहलोत खेमे से दूरियां बरकरार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहले सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार बोल दिया था। उनको बिना जनाधार वाला नेता बताया था। सूत्रों की माने तो यह सब रैलियां उसी रणनीति का हिस्सा हैं। उस बयान के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनो नेताओं के बीच समझौता करवाया था। ताकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी में एकजुटता दिखे।
हाईकमान पर रहेंगी सबकी नजरें
सचिन पायलट समर्थकों ने अंदरखाने पायलट को सीएम बनाने की मांग फिर से उठाना शुरू कर दिया है। उधर गहलोत खेमा इस मांग को मानने को तैयार नहीं है। सीएम अशोक गहलोत बजट पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, गहलोत इशारों में कई बार यह जता चुके हैं कि जगह खाली नहीं करेंगे। अब इस पूरे मामले को लेकर एक बार फिर सभी की नजरें हाईकमान पर हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines