हापुड़ः खुले बोरबेल में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF की टीम ने इस तरह से किया रेस्क्यू, देखें Video

Hapur

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) जिले में मंगलवार को एक चार साल का बच्चा खुले बोरबेल में गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों तक चले रेक्स्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1612781902045515779

विज्ञापन

खेलते हुए गिरा था बच्चा, खुला था बोरबेल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना हापुड़ के कोटला सादात इलाके की है। यहां मंगलवार को एक खुले बोरवेल के पास खेल रहा 4 साल का बच्चा उसमें गिर गया। खबर मिलते ही परिजन और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1612749258981265409

तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया

जिलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन भेजी गई।  इसके बाद टीम ने रेस्क्यू अभियान तेज किया। हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बच्चे को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

कठिन था, लेकिन सफलता मिली

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक ने बताया कि बच्चे को बचाना एक कठिन चुनौती थी, लेकिन आखिरकार हमें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि हमें इस तरह के ऑपरेशंस से निपटने के लिए ही विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ