Population control Law: देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। कुछ विशेषज्ञ इस कानून के फायदे गिना रहे हैं तो कुछ लोग बढ़ती जनसंख्या में युवा आबादी की तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और संसाधन घट रहे हैं। ऐसे में जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी हैं अब भारत सरकार के स्तर पर कानून लाने का प्रयास चल रहा है कि अब 2 या 3 से ज्यादा बच्चे वाले परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के रोकथाम के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं। भारत सरकार अपने स्तर पर कानून लाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही कानून सबके सामने आ जाएगा। बता दें कि बीजेपी के कई नेता जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में कहा था कि जनसंख्या विस्फोट के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याएं लगातार उत्पन्न हो रही है।
मुसलमानों में जन्म दर हिंदुओं की तुलना में अधिक
परिवार और आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार देश में 2011 के बाद जनसंख्या में वृद्धि दर माइनस में हैं। वहीं मुसलमानों की संख्या में इस अवधि में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार मुसलमानों में जन्म दर हिंदुओं की तुलना में अधिक है। ऐसे में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाना या नहीं यह सरकार के स्वविवेक पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ेंः केशव मौर्या ने CM योगी को क्यों याद दिलाई 4 जून की तारीख? क्या UP में कुछ बड़ा होने वाला है?
महंगाई-बेरोजगारी जैसी समस्या और बढ़ेगी
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर संसद में पूछे गए एक सवाल केे जवाब में सरकार ने कहा कि फिलहाल इस प्रकार कोई कानून हम नहीं बनाएंगे। ऐसे में बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों का अभाव एक बड़ी समस्या है। इसको लेकर कुछ कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ेंः अजित से नाराजगी की अटकलों के बीच शरद पवार से क्यों मिले छगन भुजबल? समझें सियासी मायने
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines