Aagori baba CCTV footage: राजस्थान के पाली में एक मंदिर में चाकूबाजी होने की वारदात सामने आई है, यहां एक अघोरी ने मंदिर के संत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। कई मिनट तक हमलावर ने संत को छोड़ा नहीं और उसे चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। मंदिर में रविवार तड़के हुई इस घटना से सभी सहम गए। सुबह का समय होने के चलते मंदिर परिसर में ज्यादा लोग नहीं थे, वारदात के दौरान संत की चीख-पुकार सुनकर किसी तरह आसपास मौजूद लोग एकत्रित हुए।
लोगों ने लाठी-डंडों से मारकर संत को अघोरी की पकड़ से छुड़ाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद संत को किसी तरह छुड़ाया जा सका। घायल संत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Video देख पिज्जा से हो जाएगी नफरत! इसमें भी निकल आया कीड़ा, वीडियो वायरल
आरती कर रहे थे पीड़ित संत
पुलिस के अनुसार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पीड़ित और हमले के चश्मदीदों के बयान लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार ये वारदात पाली के नागा बाबा बगीची गणेश मंदिर की है। यहां तड़के 60 वर्षीय महंत सुरेश गिरी अपनी दिनचर्या में लगे थे। इस दौरान अचानक एक अघोरी ने उस पर हमला बोल दिया। संत के चिल्लाने की आवाज सुनकर मंदिर में मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे।
एक दिन के लिए मंदिर में रुका था आरोपी
पुलिस के अनुसार पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो के आधार पर हमलावर की पहचान की गई। हमलावर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को नया गांव से गिरफ्तार कर लिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोपी की पहचान भवानीशंकर के रूप में हुई है। वह एक दिन के लिए मंदिर परिसर में रुका था। सुबह जब मंदिर में आरती का समय था तो संत ने आरोपी से पूछताछ की। इस बात से आरोपी को गुस्सा आ गया।
ये भी पढ़ें: बाप रे! 4 शेरों के बीच सोती दिखी महिला, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines