बाप रे! 4 शेरों के बीच सोती दिखी महिला, वीडियो देख हलक में आ जाएगी जान

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला शेर के बच्चों के साथ एक बिस्तर पर सोई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं।

Viral Video

शेर के बच्चों के साथ सोती है महिला

विज्ञापन

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?

एस्पिनॉल का  वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी हुई हैं और इनके चारों और शेर के बच्चे हैं, जो उनके चेहरे के पास लिपटे हुए हैं। फ्रेया ने वीडियो के कैप्शन में इस चार शेर के बच्चों की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। बता दें कि रेस्क्यू होने के कुछ  समय पहले इन बच्चों को मारने की तैयारी की जा रही थी। ये शावक ब्रीडर के कैद में जन्मे थे। एस्पिनॉल और उनकी टीम ने इन बच्चों को बचाया है।

विज्ञापन

एस्पिनॉल ने आगे बताया कि इस बच्चों को सही तरीके से पालने के लिए उन्होंने उनके साथ सोना और उन्हें एक मां की तरह पालना शुरू कर दिया। एस्पिनॉल का प्लान है कि वे इन बच्चों को अफ्रीका भेज देंगी, जहां उन्होंने पहले बचाए गए दूसरे शेरों को भेजा है।

विज्ञापन

इंटरनेट पर आए बहुत से कमेंट

इस वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोग महिला की तारीफ करते नजर आए हैं, वहीं कुछ लोगों ने जंगली जानवरों से इतनी नजदीकी बढ़ाने पर चिंता जताई है।

एक यूजर ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कोई इन शावकों की इतनी देखभाल करता है, लेकिन क्या यह महिला और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक नहीं है? वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह देखना कितना सुंदर है, यह आश्चर्यजनक है कि इन शावकों को एक भयानक भाग्य से बचाया गया। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि जंगली जानवरों को कभी भी घरेलू सेटिंग में नहीं रखा जाना चाहिए, चाहे बचावकर्ता कितने भी अच्छे इरादे वाले क्यों न हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ