Video देख पिज्जा से हो जाएगी नफरत! इसमें भी निकल आया कीड़ा, वीडियो वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दिखा रहा है कि पिज्जा में जिंदा कीड़े मिले हैं। शख्स का कहना है कि उसने एक बाईट खा भी लिया।

Pizza Viral Video

Viral Video : लापरवाही से खाना बनाने और इसे परोसने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी आइसक्रीम से कटी हुई ऊंगली निकलती है तो कभी कीड़े मिलते हैं। चाउमीन, बर्गर, फालूदा को गंदगी के साथ खाने के लिए परोसे जाने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब पिज्जा का वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको पिज्जा खाने से नफरत हो सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है, जिसमें शख्स पिज्जा में मिले कीड़ों को दिखा रहा है। पिज्जा में एक दो नहीं बल्कि कई कीड़े हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इस पिज्जा का कुछ हिस्सा खा भी लिया गया था, तब कीड़े पर नजर पड़ी। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है।

पिज्जा में निकले जिंदा कीड़े

घर का क्लेश नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किए गए वीडियो में लिखा गया है कि भाई ने पिज्जा ऑर्डर किया और पाया कि उसके अंदर कीड़े हैं, मामला मध्य प्रदेश का है। हालांकि इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि वीडियो कब का है और कहां रिकॉर्ड किया गया है।


इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर दिया है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लोकल पिज्जा अक्सर इसी तरह बनाए जाते हैं इसलिए मैं कभी भी इस स्थानीय स्टोर से ऑर्डर नहीं करता। एक अन्य ने लिखा कि अरे यार! अब मैं कसम खाता हूं कि मैं कभी पिज्जा नहीं खाऊंगा।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ‘एक खरीदें और तीन पिज्जा फ्री में पाएं’ वाली दुकानें ऐसे ही पिज्जा बेचती हैं। एक ने लिखा कि हमेशा खाना किसी अच्छी दुकान से ही खाना चाहिए, वरना क्या खिला दें, कोई पता नहीं। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अरे! ऐसा लगता है कि आजकल इस तरह के मामले कुछ ज्यादा ही सामने आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ