SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को HC से मिली जमानत, जेल से फिलहाल नहीं हो पाएगी रिहाई

राजस्थान के टोंक जिले में विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में नरेश मीणा को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। इस मामले में अदालत ने नरेश मीणा को जमानत पर रिहा करने के ऑर्डर दिए हैं।

Naresh Meena SDM Slapping Case

Naresh Meena SDM Slapping Case

विज्ञापन

राजस्थान के टोंक जिले में विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें जेल से फिलहाल रिहाई नहीं मिल पाएगी क्योंकि इस मामले से जुड़े अन्य गंभीर आरोपों में अब तक राहत नहीं मिल सकी है।

गौरतलब है कि टोंक जिले के समरावता में हुए उपचुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों को जबरदस्ती वोट डालने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए नरेश मीणा ने मौके पर तैनात एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद इलाके में जबरदस्त बवाल मच गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर 2024 को नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था, और उनके खिलाफ नगरकोट थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Advertisment

हाईकोर्ट से मिली थप्पड़ कांड में जमानत

हालांकि हाईकोर्ट से उन्हें थप्पड़ कांड में जमानत मिल गई है, लेकिन हिंसा और आगजनी के मामलों में अब तक राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि इस बड़ी कानूनी राहत के बाद नरेश मीणा अन्य मामलों में भी जमानत के लिए याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ