Mother's Day: सीएम गहलोत ने मां की फोटो पोस्ट कर लिखा भावुक संदेश, 'मां आज भी आपकी बहुत याद आती है'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Mother’s Day: देशभर में लोग आज मदर्स डे मना रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर मां से जुड़े वीडियो और स्टोरीज भी शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां की फोटो पोस्ट करते हुए भावुक संदेश लिखा है।
सीएम ने अपनी मां का फोटो ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि ‘सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, यह मेरी मां की दुआओं का असर लगता है’। उन्होंने आगे लिखा कि ‘मां आज भी आपकी बहुत याद आती है’। फोटो में सीएम की पत्नी सुनिता गहलोत और उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है,
यह मेरी मां की दुआओं का असर लगता है।मां, आज भी आपकी बहुत याद आती है।#मातृदिवस पर मातृशक्ति को सादर नमन।#MothersDay pic.twitter.com/VFkifobOT3
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 14, 2023
बता दें कि सीएम इन दिनों राज्य के दौरे पर हैं। जहां वे प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक में जीत के बाद सीएम गहलोत काफी खुश नजर आए।
जोधपुर के हरियाढाणा गांव में महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को राजस्थान में बड़ी जीत मिलेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में इन दिनों सचिन पायलट जनसंघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। इसे लेकर सियासी बयानबाजियों का दौर भी जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: