Mayor By-election: ग्रेटर नगर निगम में कल होगी मेयर के लिए वोटिंग, 146 पार्षद डालेंगे वोट

Greater Nagar Nigam By-election

ग्रेटर नगर निगम में कल होगी मेयर के लिए वोटिंग

विज्ञापन

Greater Nagar Nigam By-election: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कल जयपुर ग्रेटर नगर निगम के लिए मतदान होने जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा मतदान की पूरी तैयारी कर ली गयी है। मत पेटियां निगम मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। कल 10 नवम्बर को निगम मुख्यालय में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में कुल 146 पार्षद वोट डालेंगे।

जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) में महापौर पद के उप चुनाव के लिए भाजपा ने रश्मि सैनी और कांग्रेस ने हेमा सिंघानिया को उम्मीदवार बनाया है। मतदान 10 नवंबर को है और इस दिन परिणाम आने के बाद ग्रेटर नगर निगम को नया महापौर मिल जाएगा। कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में आने से भाजपा खेमे में घबराहट है। यही वजह है कि पार्टी ने पार्षदों पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।

Advertisment

नगर निगम ग्रेटर में पार्षदों का गणित

बता दें कि 2020 में चुनाव के समय पार्षदों की150 सीट थी वर्तमान में पार्षदों की संख्या 146 है। वर्तमान में भाजपा के 85 पार्षद हैं वहीं कांग्रेस के 49 पार्षद हैं और 12 निर्दलीय पार्षद हैं। इनमे भाजपा और भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या कुल 93 है तो कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या 53 है।

भाजपा का मेयर बनना तय

बहरहाल, जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा का बहुमत है लेकिन कांग्रेस भाजपा की फूट का फायदा उठाएगी। कांग्रेस को मेयर बनाने के लिए भाजपा के गढ़ में सेंधमारी करनी पडेगी, जो इतना आसान नहीं दिख रहा है क्योंकि जयपुर ग्रेटर नगर निगम में कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है और BJP की तुलना में बहुत बड़ा गैप है। बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो BJP का मेयर बनना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ