Rajasthan Mass Murder: राजस्थान में दिल दहला देने वाली वारदात अंजाम दी गई है। एक मां ने अपने जिगर के 4 टुकड़ों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और फिर अपनी भी जान देने की कोशिश की। वारदात जयपुर के बाड़मेर में अंजाम दी गई। महिला ने चारों बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया। खुद भी पानी की टंकी में कूद गई, लेकिन पड़ोसी ने कूदते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े आए। लोगों ने महिला को टंकी से निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाए जाने तक बच्चे दम तोड़ चुके थे। डॉक्टरों ने भी चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:बिजली ठप, बुलेट ट्रेन के पहिए थमे; जापान में 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया, सुनामी का खतरा मंडराया
एक-एक करके टंकी में फेंके बच्चे
मामला बाड़मेर के सदर इलाके के धने ताल्लुका के तला गांव का है। रविवार शाम 4 बजे की बात है, लेकिन वारदात का खुलासा देररात हुआ। 4 बच्चों की मौत होने से क्षुब्ध परिवार ने महिला की करतूत के बारे में देररात पुलिस को बताया। जानकारी मिलते ही DSP रमेश कुमार शर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी महिला का नाम हेमी देवी (35) पत्नी पुरखाराम है। मृतक बच्चों की पहचान संजू (9), मंजू (11), कृष्ण (7) और दिनेश (5) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह बच्चों को खेत में लेकर आई थी, लेकिन उसने खेत के पास बनी पानी की टंकी में एक-एक करके चारों को फेंक दिया।
यह भी पढ़ें:हंसते-खेलते गए थे, 13 बाराती लाश बनकर लौटे; MP के राजगढ़ में एक्सीडेंट? घायल ने सुनाई आंखोंदेखी
पारिवारिक विवाद में की गई हत्याएं
DSP रमेश ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के कारण हत्याएं करने का खुलासा हुआ है। जब महिला बच्चे लेकर खेत में गई, तब भी उसकी अपनी सास से कहासुनी हुई थी। उसका पति मेहनत मजदूरी करता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। महिला के पति के बयान दर्ज करके के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सास से बात करके लड़ाई होने की वजह भी पता लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:जहाज के अंदर बम है, बचा सकते हो तो बचा लो; पैसेंजरों में मचा हड़कंप, मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines