Mahangai Rahat Camp: मंत्री महेश जोशी और हैरिटेज महापौर ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Mahangai Rahat Camp: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी एवं हैरिटेज निगम महापौर मुनैश गुर्जर ने सोमवार को हवामहल जोन में साढ़े सात करोड़ की राशि से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप महापौर असलम फारूकी भी उपस्थित थे।
महंगाई राहत शिविर के शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में पंजीयन हेतु पहुंचे नागरिकों को सम्बोधित करते हुए जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के हर वर्ग के अन्तिम छोर के व्यक्ति के कल्याण व खुशहाली की सुध ली है। जोशी ने कहा कि जो परिवार मुख्यमंत्री चिरजींवी बीमा योजना के तहत आर्थिक तंगी के चलते 850 रूपये पंजीयन शुल्क जमा नहीं करवा सकता है। उन सब परिवारों का शुल्क वे स्वंय व उनके सहयोगी जन प्रतिनिधि वहन करेंगे।
और पढ़िए – महंगाई राहत कैंप में बोले डोटासरा- ‘जनता जनार्दन होती है, कुर्सी पर बैठाती है तो उतार भी देती है’
शिविर में आने वाले नागरिकों को पंजीयन करवाते समय फोटोस्टेट करवाने के लिए न भटकना पड़े, इसके लिए उन्होंने विधायक कोष से फोटो स्टेट मशीन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। जोशी ने महापौर से भी जोन कार्यालयों में फोटो स्टेट मशीन की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया ।
हैरिटेज महापौर मुनैश गुर्जर ने कहा कि राजस्थान जन कल्याण की अनेक योजनाओं में देश में एक मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है। अनेक राज्य राजस्थान की योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी व उसके बाद थड़ी, ठेले वाले, छोटे-छोटे दुकानदारों, कामगारों, श्रमिकों, छोटे किसानों की विकट आर्थिक स्थितियों के मर्म को समझा व इन सबको संबल प्रदान करने के प्रयास किये।
शिविर में पार्षद भूपेन्द्र मीणा, मोजम बानो, कृष्णा शर्मा, अंजली ब्रहाभट्ट, सना खान, सलमान मसूरी, जाहित अली, वहीद, हनुमान गुर्जर व अनिता जैन और जोन उपायुक्त दिलीप कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्थानीय जन प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: