Mahangai Rahat Camp: जयपुर में 12 लाख से अधिक परिवारों ने उठाया राहत कैंपों का लाभ, 48 लाख से ज्यादा गांरटी कार्ड जारी

Mahangai Rahat Camp

Mahangai Rahat Camp: जयपुर में महंगाई राहत कैंप में आमजन का जबरदस्त रेस्पॉन्स बरकरार है। महज 43 दिनों में जयपुर के 70 फीसदी परिवारों ने 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंपों में अब तक 12 लाख 74 हजार 306 परिवारों को 48 लाख 81 हजार 907 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

विज्ञापन

दुर्घटना बीमा योजना में सबसे ज्यादा पंजीयन

मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 6 लाख 97 हजार 669, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 9 लाख 44 हजार 160, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 9 लाख 44 हजार 160, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 76 हजार 487, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 7 लाख 99 हजार 183 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

विज्ञापन

5 लाख लोगों ने उठाया कामधेनु योजना का लाभ

वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 5 लाख 63 हजार 433, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 55 हजार 76, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 63 हजार 350, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 लाख 11 हजार 958, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 26 हजार 431 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

सोमवार को वितरित किये गए 61 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड

उन्होंने बताया कि सोमवार को 61 हजार 513 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 8 हजार 146, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 12 हजार 440, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 12 हजार 440, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 913, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 9 हजार 77 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

विज्ञापन

वहीं,मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 10 हजार 951, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 हजार 23, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 हजार 397, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 हजार 26, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 100 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ