Mahangai Rahat Camp: 6 करोड़ लोगों के पास पहुंचा सीएम का गारंटी कार्ड, अब तक 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवाराें को मिला लाभ
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Mahangai Rahat Camp: राज्य में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 24 अप्रेल से शुरु हुए महंगाई राहत कैम्प रूपी अभियान ने अब एक कारवां का रूप ले लिया है। महंगाई के खिलाफ इस मुहिम में लोग बढ़-चढ़कर भागीदार बन रहे हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार के चलते इस पहल ने अब जन अभियान का रूप ले लिया है और नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।
सोमवार शाम तक महंगाई राहत कैम्पों में गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 6 करोड़ की संख्या को पार कर चुका है, जबकि 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।
राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 45.70 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 76.27 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 8.68 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 85.14 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 52.80 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42.54 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 76.61 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.04 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.04 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: