Mahangai Rahat Camp: अब तक 5.29 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी, 1.16 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Mahangai Rahat Camp: हर परिवार को महंगाई से राहत की मंशा से प्रदेश भर में आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। इन कैम्पों के माध्यम से राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर परिवार खुशहाल हो रहे हैं।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इन कैम्पों में पहुंच रहे हैं। सोमवार शाम तक कैम्पों से लाभान्वित परिवारों की संख्या 1.16 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जबकि 5.29 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 40.55 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 68.73 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 7.55 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 75.95 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 45.15 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.89 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 38.01 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 64.97 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 92.51 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 92.51 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: