सरेआम कत्लेआम, काटे जा रहे गले, मारी जा रहीं गोलियां...इजरायल से लौटे भारतीयों ने सुनाई हमास लड़ाकों की दरिंदगी की कहानी

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध से बचकर वतन लौटे भारतीयों ने हमास लड़ाकों की दरिंदगी की कहानी सुनाई तो लोगों के दिल दहल गए, आप भी सुनें…

Indians Returned From Israel

Indians Returned From Israel

Indians Returned From Israel Told Horror Story: चारों तरफ गोलीबारी हो रही थी, रॉकेट दागे जा रहे थे, जिनकी आवाजें सुनकर दिल दहल रहा था। लगा रहा था, जैसे हम भी नहीं बचेंगे। हमास के लड़ाके जिस तरह कत्लेआम कर रहे थे। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को पकड़-पकड़ उनके गले काट करे थे, देखकर दहशत हो रही थी। शिविर में रहकर खुद को सुरक्षित महसूस किया, लेकिन अपने वतन लौटने की चाह थी। गनीमत रही कि भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय चलाकर हमें इजरायल से सुरक्षित वापस निकाल लिया। यह कहना था, शुक्रवार इजरायल से वापस लौटे भारतीयों का, जो पिछले कई दिनों से इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में फंसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इजरायल में हमास के लड़ाके कर रहे नरसंहार

फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच 7 अक्टूबर से जंग जारी है। जंग में नरसंहार हो रहा है। अब तक कई देशों के नागरिक मारे जा चुके हैं। इससे चिंतित भारत सरकार ने इजरायल में बसे भारतीयों की वापसी के लिए ऑपरेशन अजय चलाया, जिसके तहत शुक्रवार को 212 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट इजरायल के तेल अवीव से नई दिल्ली पहुंची। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एयरपोर्ट पर सभी भारतीयों का स्वागत किया। इजरायल में 18 हजार से अधिक भारतीय रहते हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार प्रयासरत है और सभी भारतीयों को वहां से निकालने का वादा भी किया है।

विज्ञापन

गोलियों-रॉकेट की आवाजें दिल दहला रही थीं

विज्ञापन

इजरायल से वतन लौटने वाले 212 भारतीयों में से अधिकांश छात्र हैं। सुरक्षित वतन लौटने पर सभी भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इजरायल से लौटे एक छात्र ने बताया कि मैं वतन लौटकर, अपने परिवार के बीच आकर काफी सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। इजरायल में हालात बहुत डरावने हैं। पैरेंटस बहुत चिंतित थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी चिंता दूर कर दी। इजरायल में गोलियों और रॉकेट की आवाजें दिल दहला रही थीं। चारों तरफ मार काट हो रही थी। इधर-उधर लाशें पड़ी हैं। हमास के लड़ाके बेखौफ होकर लोगों को मार रहे हैं। उनके घरों को जलाकर तबाह कर रहे हैं।

विज्ञापन

इंडियन एंबेसी 24 घंटे से कॉन्टैक्ट में थी

इजरायल से लौटे जयपुर के छात्रों ने बताया कि इजरायल में चीख पुकार मची है। हालात बहुत खराब हैं। जहां देखो वहां रोते बिलखते लोग हैं। हम शिविरों में रह रहे थे। इस बीच इंडियन एंबेसी से सामान पैक रखने का संदेश आया तो राहत की सांस ली। इसके बाद भी जिंदगी की दुआ मांगते रहे। करीब 24 घंटे तक लगातार इंडियन एंबेसी संपर्क करती रही। कुछ साथी अपने ठिकानों से बाहर सड़कों पर फंस गए थे, क्योंकि अचानक हमास के लड़ाकों ने हमला कर दिया था। किसी तरह बचते-बचाते वे अपने कमरों तक पहुंचे। कुछ लोग तो दूसरे शहर की तरफ निकल गए थे, लेकिन लड़कियों के लिए निकलना आसान नहीं था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ