जोधपुर से लोकेश व्यास की रिपोर्ट: जिला कलेक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों तथा प्रभारियों के साथ बस से शहर का दौरा किया। उन्होंने यह दौरा G20 सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधिमंडल की आवभगत के लिए हो रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया।
आयोजन स्थलों का किया दौरा
जिला कलेक्टर ने पावटा सर्किल, केन कॉलेज सर्किल, सर्किट हाउस सर्किल, भाटी चौराहा, एयरपोर्ट रोड, एयरपोर्ट, होटल इंडाना पैलेस, अंबेडकर सर्किल, नागोरी गेट एवं मेहरानगढ़ आदि क्षेत्रों का दौरा किया।
अधिकारियों को दिए निर्देश
श्री गुप्ता ने इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पाई गई कमियों को नियत समय में पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरे में नगर निगम दक्षिण आयुक्त श्री अरुण पुरोहित, नगर निगम उत्तर आयुक्त श्री अतुल प्रकाश, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री नवनीत कुमार, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा और संबंधित प्रभारी एवं अधिकारी गण साथ रहे।
और पढ़िए –राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली LG को सौंपी यह दो नई पावर, जानें क्या हैं इसके मायने
एयरपोर्ट पर होगा विशेष स्वागत
G20 शेरपाओं का जोधपुर के एयरपोर्ट पर विशेष स्वागत होगा। उन्हें पारंपरिक मारवाड़ी साफा पहनाया जाएगा। एयरपोर्ट की दीवारों पर भी चित्रकारी की गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर के चौराहों को भी विशेष थीम पर सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है। इंडाना होटल रो पर राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। भैरूजी चौराहे स्थित ताज हरि होटल के बाहर बने ब्रिज के नीचे G20 की थीम को डेकोरेट किया जाएगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines