Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले के किसान विद्याधर यादव को पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये का नोटिस थमा दिया है। पुलिस ने यह बिल उसे बचाने के लिए लगाए गए पुलिसकर्मियों के एवज में थमाया है। घटना 10 दिसंबर को नवलगढ़ के गोठड़ा में हुई थी। विद्याधर यादव मकान और जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि धमकी के बाद पुलिस ने एक्टिव होकर उन्हें बचा लिया। अब सुरक्षा व्यवस्था का खर्च वसूलने के लिए पुलिस ने उनको नोटिस भेजा है।
झुंझुनू जिले की नवलगढ़ तहसील के गोठड़ा गांव के रहने वाले विद्याधर यादव ने जमीन और मकान का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। हालांकि झुंझुनू पुलिस ने उनको समय रहते बचा लिया। ऐसे में अब पुलिस ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के खर्च के लिए नोटिस भेजा है। यह खर्चा लगभग 10 लाख रुपये का है।
ये है पूरा मामला
झुंझुनू के एसपी शरद चौधरी ने डीजीपी के आदेश का हवाला देते हुए विद्याधर यादव को नोटिस भेजा है। नोटिस में बताया गया है कि विद्याधर यादव और उनके परिवार ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ आत्मदाह की धमकी दी थी। इसलिए उनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसमें 2 डीएसपी, एक एएसपी, 2 सीआई, तीन 3 एसआई, 18 हेड कांस्टेबल और 67 कांस्टेबल शामिल थे। कुल मिलाकर 99 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
ये भी पढ़ेंः प्रयागराज महाकुंभ 2025 में इस बार क्या होगा खास? कैबिनेट मंत्री ने रिवील किया प्लान
राशि नहीं भरने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया पुलिस बल और सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ा। इसलिए विद्याधर यादव और उनके परिवार की सुरक्षा पर 9 लाख 91 हजार 577 रुपये का खर्च आया। यह राशि उसे आज यानि 24 दिसंबर तक एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में जमा करानी है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।
मामले में एसपी शरद चौधरी ने कहा नोटिस नियमों के तहत दिया गया है। राशि जमा नहीं कराने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस 17 दिसंबर को जारी किया गया था। अब यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘केजरीवाल भगवान, वे कृष्ण के अवतार…’, AAP नेता अवध ओझा का 2029 को लेकर बड़ा बयान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines