चिता पर जिंदा होने वाले शख्स की मौत, डॉक्टरों की लापरवाही देख दुनिया हैरान

Jhunjhunu Man Dies After Alive on Pyre: झुंझुनूं में एक शख्स की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

bdk hospital jhunjhunu

झुंझुनूं का बीडीके अस्पताल।

विज्ञापन

Jhunjhunu Man Dies After Alive on Pyre: झुंझुनूं में एक आश्चर्यजनक घटना ने दुनिया को हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स चिता पर अचानक जिंदा हो गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। खास बात यह है कि इस शख्स को दो घंटे तक मोर्चरी में डीप फ्रीजर में भी रखा गया था। साथ ही डॉक्टर्स ने बिना पोस्टमार्टम किए ही उसकी रिपोर्ट बना दी थी। जब ये शख्स चिता पर जिंदा हुआ तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसे पहले बीडीके भर्ती किया गया, फिर जयपुर रेफर किया। जहां करीब 12 घंटे बाद उसकी आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित 

जानकारी के अनुसार, इस शख्स का नाम रोहिताश था। उसकी उम्र 47 साल थी। रोहिताश मूक-बधिर था और बगड़ स्थित मां सेवा संस्थान के आश्रय गृह में रहता था। गुरुवार दोपहर को उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे झुंझुनूं के सरकारी बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

सामने आई डॉक्टर्स की लापरवाही 

इस मामले में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिंदा शख्स को मृत बताने, मोर्चरी भेजने, पंचनामा और झूठी रिपोर्ट बनाने के आरोप में जिला कलेक्टर ने तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। इनके नाम डॉ. योगेश जाखड़, डॉ. नवनीत मील और डॉ. संदीप पचार हैं।

विज्ञापन

इस तरह की लापरवाही 

बताया जा रहा है कि बीडीके अस्पताल में रोहिताश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. नवनीत ने बनाई थी। जबकि योगेश जाखड़ ने ही सबसे पहले मरीज को देखा था। उन्होंने ही रोहिताश को मृत घोषित किया। वहीं डॉ. संदीप पचार हॉस्पिटल के पीएमओ हैं। इन्होंने मामले को दबाकर रखा था। जिला कलेक्टर रामवतार मीणा का कहना है कि इतनी बड़ी घटना पर पीएमओ ने कोई जानकारी नहीं दी। देर रात को ही तीनों को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन

बनाई गई डॉक्टरों की हाई लेवल कमेटी 

इस मामले में अब चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर डॉक्टरों की हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। इसमें जयपुर जोन के जेडी डॉ. नरोत्तम शर्मा, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ. धीरज वर्मा मामले की जांच कर अगले 7 दिन में रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ