Video: 'SDM को 1 नहीं 3-4 झापड़ मारने थे', हनुमान बेनीवाल बोले- अमित चौधरी भ्रष्ट

Hanuman Beniwal Statement SDM Slapping Case : राजस्थान में एमडीएम थप्पड़ कांड पर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एसडीएम को एक नहीं तीन-चार झापड़ मारने की बात कही।

RLP Chief Hanuman Beniwal

हनुमान बेनीवाल। (File Photo)

विज्ञापन

Hanuman Beniwal Statement SDM Slapping Case : राजस्थान में उपचुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान एमडीएम को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा था। इस मामले में अब आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा का पक्ष लेते हुए एसडीएम को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि एसडीएम को एक नहीं, बल्कि 3-4 झापड़ मारने थे।

नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने एसडीएम थप्पड़ कांड को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ पड़ा, वे उनके क्षेत्र नागौर में भी रह चुके हैं। उसने (SDM) उनके समर्थकों को बहुत परेशान किया था। इस घटना को जाट मुद्दा बनाने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

क्या बोले हनुमान बेनीवाल?

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसडीएम को एक नहीं तीन चार झापड़ और पड़ने चाहिए थे। वे नहीं मार पाए। उनका काम नरेश मीणा ने कर दिया। वे खुद लोगों को कहां तक मारते घूमेंगे। बेवजह सोशल मीडिया पर जाट का मुद्दा उठा है। अमित चौधरी कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं, ये किसी को पता नहीं है। थप्पड़ खाने और मारने वाले दोनों खुद ही निपट लेंगे। अमित के पक्ष में कोई मंत्री या कांग्रेस के नेता बोले क्या?

विज्ञापन

जानें क्या है एसडीएम थप्पड़ कांड?

राजस्थान के टोंक में देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद जब पुलिस नरेश मीणा को गिरफ्तार करने आई तो उनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया और टीम पर हमला किया। इस मामले में अदालत ने नरेश मीणा को 25 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ