के जे श्रीवत्सन, जयपुर
Jhunjhunu Man Alive On Pyre: राजस्थान के झुंझुनूं से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति श्मशान घाट में अचानक चिता पर पहुंचकर जिंदा हो गया। अचानक से उसकी सांसें चलने लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। फिर एम्बुलेंस बुलाई गई और उसे बीडीके अस्पताल पहुंचाया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद बॉडी को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया। करीब ढाई घंटे तक बॉडी डीप-फ्रीज में भी रखी गई। फिर जब उसका अंतिम संस्कार करने गए तो उसकी सांसें चलने लगीं। शख्स को मृत घोषित करने के करीब चार से पांच घंटे बाद ही वह जिंदा हो गया।
डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बगड़ स्थित मां सेवा संस्थान के आश्रय गृह में रहने वाले 47 साल के रोहिताश (47) की गुरुवार दोपहर को तबीयत खराब हो गई थी। मूक बधिर रोहिताश अनाथ है। तबीयत खराब होने पर उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का अलर्ट! माउंट आबू रहा सबसे ठंडा, जानें मौसम का हाल
करीब दो घंटे तक डीप फ्रिज में रखा रहा
फिर उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। यहां डीप फ्रीज में शव को करीब दो से ढाई घंटे तक रखा गया। बाद में पुलिस आई और पंचनामा बनाया गया। फिर मां सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को शव सौंपा गया। फिर जब पंच देव मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट शव को ले जाया गया, तो अचानक चिता पर रखते समय रोहिताश की सांसें चलने लगीं और उसका शरीर हरकत करने लगा। जिसे देख लोग घबरा गए। फिर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब उसका अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में पहली बार, प्रदूषण की वजह से इस जिले में स्कूलों की छुट्टी
कलेक्टर ने लिया एक्शन
जिला कलेक्टर रामअवतार मीणा ने इस मामले में एक्शन लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए कहा है। इस मामले में पीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सचिव को जानकारी दे दी गई है। फिलहाल इस मामले को हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार महेंद्र मूंड, सामाजिक अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पवन पूनिया अस्पताल में मौजूद हैं। थानाधिकारी हेमराज मीणा ने कहा है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Video: ‘SDM को 1 नहीं 3-4 झापड़ मारने थे’, हनुमान बेनीवाल बोले- अमित चौधरी भ्रष्ट
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines