जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट: मनोरंजन के साथ योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रही गहलोत सरकार

Jansamman Video contest
विज्ञापन

Jaipur: जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट आमजन में नई उमंग, उत्साह और मनोरंजन के साथ राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक प्रदेशवासी तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहा है। इसके लिए प्रदेशवासियों को राज्य की योजनाओं पर आधारित रचनात्मक और नाट्यरूपांतरण कर वीडियो बनाकर दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

चित्तौड़गढ़ की रैम्या ने जीता प्रथम पुरस्कार

मंगलवार को जारी हुए शनिवार, 29 जुलाई के परिणाम में राशमी, चित्तौड़गढ़ के रैम्या सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। दूसरे स्थान पर भरतपुर की रेखा गोयल रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ के कमलेश शर्मा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।

Advertisment

जनसम्मान वीडियो काॅन्टेस्ट में ऐसे ले हिस्सा

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

ये भी देखेंः

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ