Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत ने ईआरसीपी को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री मोदी जी, आपने अच्छा अवसर गंवा दिया। आप अगर अपने पिछले चुनाव से पहले किए गए वादे ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने का काम करते तो प्रदेश की जनता स्वागत करती।
और पढ़िए –Delhi Fire: दिल्ली करमपुरा के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर टेंडर की 27 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
पीएम ने किया था दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री राजस्थान के दौसा में थे। जहां उन्होंने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के 276 किमी. लंबे पहले खंड का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि फिर भी मैंने बजट में ईआरसीपी के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
गहलोत ने कहा कि 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहद जरूरी है। राज्य सरकार अपने पास मौजूद संसाधनों से ईआरसीपी के काम को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साधा निशाना
इससे पहले सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग की। उन्हाेंने कहा हमारी सरकार ईआरसीपी काे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ईआरसीपी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हमने इसके लिए बजट में 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। ताकि राजस्थान के 13 जिलों में सिंचाई पीने का शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि ईआरसीपी राजस्थान का मुद्दा बन चुका है। आपने जयपुर और अजमेर की चुनावी रैलियों में इसका जिक्र किया था। आपने सकारात्मक रूप में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात कही थी। मेरी इतनी ही रिक्वेस्ट है आपसे। एक और परियोजना की घोषणा करेंगे तो राजस्थान के लोग आपके आभारी रहेंगे।
सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान की 50 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के संदर्भ में गजट नोटिफिकेशन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। जयपुर रिंग रोड, जोधपुर एलिवेटेड रोड, लालसोट-पचपदरा रोड एवं हनुमानगढ़-साधुवाली रोड की डीपीआर एनएचएआई तैयार कर रहा है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines