हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jaipur News: पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जेडीए, दिया ये नोटिस

विज्ञापन
Jaipur News, Bhupendra Saran

Jaipur News: आरपीएससी पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण की संपत्ति जेडीए कब्जे में करने की तैयारी में है। इसके लिए जेडीए ने भूपेंद्र सारण और उसके भाई को नोटिस भी जारी किया है। बता दें कि इससे पहले 23 जनवरी को जेडीए ने डिमांड नोटिस जारी कर उसे 7 दिन में जमा करवाने को कहा था।

जेडीए ने दिया संपत्ति को कूर्की करने का नोटिस

जेडीए ने 13 जनवरी को भूपेंद्र सारण के अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। इस पर जेडीए को (Jaipur News) लगभग 19 लाख रुपए का खर्चा हुआ था। इस खर्चे की वसूली के लिए जेडीए ने 23 जनवरी को डिमांड नोटिस जारी किया था। लेकिन सात दिन बाद भी पैसे जमा नहीं कराने पर जेडीए ने संपत्ति कब्जे का नोटिस दिया है।

और पढ़िए – जयपुर जी क्लब फायरिंग मामले में आगरा से चार शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन

कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट गया था मास्टरमाइंड

जेडीए ने सारण के मकान के अवैध हिस्से को तीन दिन कार्रवाई कर गिराया था। जेडीए की इस कार्रवाई से पहले मास्टरमांइड के वकीलों ने ट्रिब्यूनल कोर्ट और हाईकोर्ट में इसे बचाने के लिए याचिका भी लगाई थीए लेकिन दोनों ही कोर्ट में इन याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

कोचिंग सचांलक ने जमा करवाई रकम

पेपरलीक प्रकरण में जेडीए ने अधिगम कोचिंग इंस्टीट्यूट पर भी कार्रवाई की थी। इस बिल्डिंग को जेडीए ने अवैध मानते हुए गिरा दिया था। उसके बाद कोचिंग संचालक को भी बिल्डिंग गिराने पर खर्च हुई रकम जमा कराने का नोटिस दिया था। जिसे कोचिंग संचालक ने सात दिन के अंदर जमा करवा दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – यूपी रोडवेज में सफर हुआ महंगा, जानें अब आपको कितने ज्यादा पैसे देने होंगे

ये है मामला

राजस्थान में 24 नवंबर को आरपीएससी टीचर भर्ती का पेपर होना था। एग्जाम वाले दिन उदयपुर में 40 स्टूडेंट्स बस में पेपर साॅल्व करते पकड़े गए थे। पेपर लीक होने के बाद आरपीएससी ने पेपर रद्द कर दिया था। इसके बाद छात्रों ने जोधपुर, जयपुर, अजमेर सहित कई शहरों में प्रदर्शन भी किया था। बता दें कि इस मामले में अब तक 55 लोगों को एसओजी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं सरकार ने कार्रवाई करते हुए पेपर लीक मामले में 4 सरकारी कर्मचारियों को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola