Jaipur News: राजस्थान में गहलोत सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया कर्मचारियों का डीए, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

Jaipur News, CM Ashok Gehlot

Jaipur News: राजस्थान सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। अब डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो गया हैं। इसको लेकर वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी से मिलेगा।

विज्ञापन

वर्कचार्ज कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा। बता दें कि हर छह महीने बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाया जाता है।

विज्ञापन

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम ने ट्वीट कर घोषणा करते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य सरकार करीब 1640 करोड़ रुपए वहन करेगी। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।

विज्ञापन

कल केंद्र सरकार ने की थी बढ़ोतरी

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्र सरकार ने डीए में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42 की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा।

इसे मार्च की सैलरी के साथ ही अदा किया जाएगा। पीएम मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक मे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता को 4 फीसदी बढाने को मंजूरी दी। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की बढी हुई दरें लागू होंगी।

विज्ञापन

सीएम बोले- तुरंत किए जाएंगे फैसले

राजस्थान में पिछले बजट से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई थी। कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर सरकार तत्काल फैसले कर रही है। सीएम अशोक गहलोत कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कर्मचारियों से जुड़े मामलों में तुरंत फैसले किए जाएंगे। कर्मचारियों के डीए बढाने के केंद्र के फैसले के बाद राज्य भी उसी दिन या अगले दिन आदेश जारी करते रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ