Jaipur: पाली में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व होगा विकसित, सीएम गहलोत ने 5.15 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव को दी मंजूरी

Jaipur News, CM Ashok Gehlot Made Big Announcement
विज्ञापन

Jaipur: राज्य सरकार प्रदेश में वन क्षेत्र विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पाली के गोडवाड़ देसुरी में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित करने तथा सिरोही के संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत ने इन कार्यों के लिए लगभग 5.15 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गोडवाड़ देसुरी में 2 करोड़ रुपए की लागत से लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित किए जाने के कार्य होंगे। साथ ही, संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेडा में 3.15 करोड़ रुपए की लागत से विकास एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023.24 में इन कार्यों के लिए घोषणा की गई थी।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ