Jaipur G-Club Firing: जयपुर के जी क्लब में हुई फायरिंग के दो दिन बाद जवाहर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार किए है। पकड़े गए आरोपियों में जयप्रकाश उर्फ जेपी, प्रदीप शुक्ला, ऋषभ और एक अन्य शामिल है। बता दें कि बाइक पर सवार होकर आए तीन सवारों ने जी क्लब पर 15 से ज्यादा गोलियां बरसाई थी।
आगरा में छिपे थे चारो शूटर
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारो आरोपी एक मामले में फरारी काट रहे थे। चारो शूटर्स (Jaipur G-Club Firing) ने व्हाट्सएप काॅल करके पहले जी क्लब के मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। लेकिन क्लब मालिक के रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की थी। शूटरों के आगरा में छिपे होने की सूचना जयपुर की जवाहर थाना पुलिस ने ही आगरा पुलिस को दी थी।
और पढ़िए – 5 मिनट में उड़ा लेते थे बुलेट बाइक, बंटी-बबली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भागने पर पुलिस ने मारी गोली
आगरा पुलिस और स्वाट टीम ने लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार (Jaipur G-Club Firing) कर लिया है। वहीं, जब उनको गिरफ्तार कर जयपुर लाया जा रहा था, तब उन्होंने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की फायरिंग हुई और बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद तीनों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है।
और पढ़िए – प्रेमिका को लद्दाख घुमाने के लिए पैसे-कार नहीं दिए तो ताई को दी रूह कंपाने वाली मौत
सोशल मीडिया पर ली थी हमले की जिम्मेदारी
उल्लेखनीय है कि हाल ही में जयपुर के पाॅश इलाके जी क्लब पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रितिक बॉक्सर ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि-सबका नंबर आएगा। मामला जवाहर थाना के जी क्लब का है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने क्लब में बाहर से फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की आवाज आते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की है। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
21 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines